बेनीपुर: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, डीएमसीएच रेफर

बेनीपुर में एक युवक पत्नी से विवाद के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ गया. ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है.

Benipur News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा वार्ड संख्या-1 में बुधवार शाम बिजली प्रवाहित ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

गंभीर रूप से झुलसा युवक

घायल युवक की पहचान अजय सदा के रूप में हुई है, जो अवध सदा का दामाद बताया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार वह हायाघाट थाना क्षेत्र के बेलवार गांव का निवासी है और काफी दिनों से अपनी ससुराल धरौड़ा में रह रहा था.

यह भी पढ़ें: श्यामा मंदिर परिसर में घायल बंदर ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा

पत्नी से विवाद के बाद हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को पत्नी से विवाद होने के बाद अजय सदा बिजली प्रवाहित ट्रांसफॉर्मर के पोल पर चढ़ गया. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी घटना की चर्चा होती रही.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >