कपिलेश्वर स्थान से जल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

कपिलेश्वर स्थान से जल चढ़ाकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को बसौली चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

Darbhanga News: रहिका थाना क्षेत्र के बसौली चौक के समीप सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी अनिरुद्ध राम के पुत्र सुनील कुमार राम के रूप में हुई है.

कपिलेश्वर स्थान से जल चढ़ाकर लौट रहे थे दोनों

बताया जाता है कि सुनील कुमार राम गांव के ही एक दोस्त के साथ बाइक से कपिलेश्वर स्थान जल चढ़ाने गया था. पूजा-अर्चना के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे.

इसी दौरान बसौली चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार राम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे घायल युवक का इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

सुनील की मौत की सूचना मिलने पर बेंता थाने की पुलिस डीएमसीएच पहुंची. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया.

टेंट हाउस में मजदूरी कर परिवार का करता था सहयोग

सुनील कुमार राम गांव के ही एक टेंट हाउस में मजदूरी करता था. वह अपने पिता का हाथ बंटाकर परिवार के खर्च में सहयोग करता था. वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था.

हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: ग्रामीण एसपी ने बेनीपुर एसडीपीओ कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >