इलाज के दौरान छात्र की संदेहास्पद मौत, ग्रामीण चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप

दरभंगा में एक 20 वर्षीय छात्र की इलाज के दौरान संदेहास्पद मौत हो गई है. परिजनों ने गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Darbhanga student death: दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अखतवारा गांव में मंगलवार को इलाज के दौरान एक 20 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान गांव के ही उदयचंद्र सहनी के 20 वर्षीय पुत्र शिवशंकर सहनी उर्फ रंगीला के रूप में हुई है. परिजनों ने गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन देने से मौत का गंभीर आरोप लगाया है.

दो दिनों से बुखार से पीड़ित था बीए का छात्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीए में पढ़ाई कर रहा शिवशंकर सहनी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था. मंगलवार दोपहर परिजन उसे इलाज के लिए गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चिकित्सक मौके से फरार बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें... जी छात्रों को हर साल मिलेंगे 1.5 लाख रुपये

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पंचायत प्रतिनिधियों की पहल

मृतक शिवशंकर दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. मां नंदनी देवी, छोटे भाई मणिशंकर और बहन प्रतिभा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि घटना के बाद गांव के पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने मामले को शांत कराने और समझौते का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिए जाने से युवक की मौत होने की सूचना मिली है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है. परिजनों के लिखित आवेदन और शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें... महिला को गर्भवती करने' के नाम पर युवक से ₹27 हजार की ठगी, ₹8 लाख का दिया था लालच



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >