Darbhanga News: महिला रोजगार योजना आधी आबादी के लिए बनेगा मील का पत्थर: सांसद

Darbhanga News:सांसद ठाकुर ने आज शुभारंभ किए गए इस कार्यक्रम में बीस लाख जीविका से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी को एक उत्साहवर्धक कदम बताया.

Darbhanga News: दरभंगा. राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से शुभारंभ किये जाने के मौके पर मंगलवार को पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सांसद गोपालजी ठाकुर भी शामिल हुए. सांसद ने पीएम द्वारा जीविका दीदियों के लिए 105 करोड़ रुपए के हस्तांतरण को करोड़ों मातृ शक्तियों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महती पहल बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति, आधी आबादी को समाज के मुख्य धारा में शामिल करेगा. सांसद ठाकुर ने आज शुभारंभ किए गए इस कार्यक्रम में बीस लाख जीविका से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी को एक उत्साहवर्धक कदम बताया. छह लाख 25 हजार जे जीविका दीदियों के एकाउंट में 105 करोड़ राशि का निर्गत किए जाने को केंद्र सरकार के नारी वंदन योजना का एक अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >