सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने बीडीओ से की कार्रवाई की मांग

सिंहवाड़ा के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण से ग्रामीण नाराज हैं. सड़क संकरी होने और नाला बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बीडीओ से मामले की जांच और अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है.

Singhwara News: सिंहवाड़ा प्रखंड की हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-17 में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को आवेदन देकर मामले की जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है.

सड़क पर कब्जे का लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि राजीव कुमार ठाकुर ने पंचायत की 10 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क पर करीब छह फीट तक मिट्टी भरकर कब्जा कर लिया है. उनका कहना है कि इससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है और लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है.

नाला बंद होने से बढ़ी समस्या

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत निधि से चार वर्ष पहले नाला और दो वर्ष पहले सड़क का निर्माण कराया गया था. कथित अतिक्रमण के कारण नाला बंद हो गया है और सड़क इतनी संकरी हो गई है कि उस पर केवल बाइक की आवाजाही ही संभव हो पा रही है.

उन्होंने बताया कि चारपहिया वाहन, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के गुजरने में भी परेशानी हो रही है.

बीडीओ को सौंपा आवेदन

मुखिया अजय कुमार झा के नेतृत्व में सरपंच मो. राजिक इकबाल सहित पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायत पत्र सौंपा. आवेदन में सार्वजनिक संपत्ति से कथित अतिक्रमण हटाकर सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग की गई है.

शीघ्र कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: एक पुल बनते ही चालू होगी बहेड़ी बाइपास सड़क, जाम से मिलेगी राहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar shar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >