दरभंगा: LNMU लनामिवि ने जारी किया यूजी सेकेंड सेमेस्टर प्रैक्टिकल का शेड्यूल

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के मेजर, माइनर एवं एमडीसी विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी.

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29) के मेजर, माइनर एवं एमडीसी विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में गृह केंद्र पर आयोजित होगी.

20 से कम परीक्षार्थी होने पर केंद्रीकृत केंद्र पर होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन कॉलेजों में किसी प्रायोगिक विषय में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम होगी, उनकी परीक्षा जिला मुख्यालय के निर्धारित केंद्रीकृत केंद्रों पर कराई जाएगी. समस्तीपुर में वीमेंस कॉलेज में गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत एवं नाट्य तथा आरएनएआर कॉलेज में विज्ञान संकाय के सभी विषयों एवं भूगोल की परीक्षा होगी.

इन जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

बेगूसराय में एसकेएम कॉलेज और जीडी कॉलेज, मधुबनी में आरके कॉलेज तथा दरभंगा में एमएलएसएम कॉलेज को संबंधित विषयों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

प्रधानाचार्य करेंगे परीक्षकों की नियुक्ति

प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा के लिए आंतरिक और बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य अपने स्तर से करेंगे. परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

4 अगस्त तक अंक अपलोड करने का निर्देश

परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि 4 अगस्त तक प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा के अंक ऑनलाइन अपलोड करें. साथ ही अंक-पत्रक की एक प्रति सुरक्षित रखते हुए दूसरी प्रति विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: नाव के इंतजार में छूट रही कक्षाएं, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >