Darbhanga News: बिजली चोरी के पकड़े गये दो मामले, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga News:मामले में विभागीय एसडीओ अमित कुमार व जेइ वकील आलम अंसारी ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Darbhanga News: कमतौल. ढढ़िया निवासी स्व. चंद्रशेखर साह की पत्नी राधा देवी के औद्योगिक परिसर में व रमौल निवासी मो. अकरम के आवासीय परिसर में मीटर बाइपास कर विद्युत उर्जा चोरी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में विभागीय एसडीओ अमित कुमार व जेइ वकील आलम अंसारी ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि औद्योगिक परिसर से विद्युत उर्जा की चोरी से विभाग को दो लाख 58 हजार 325 रुपए व आवासीय परिसर से 16 हजार 528 रुपए का नुकसान हुआ है. जुर्माना व बकाए के तीन लाख 18 हजार 204 रुपये की वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विभागीय कर्मियों के साथ छापेमारी के दौरान दोनों मामले उजागर हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >