ट्रेन से कटकर सिंहवाड़ा के बुजुर्ग की मौत

कोरा गांव निवासी 54 साल वषीय मुरारी मिश्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी.

दरभंगा. सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कोरा गांव निवासी 54 साल वषीय मुरारी मिश्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना मंगलवार को दोपहर दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाया गया है. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है. जानकारी के अनुसार मुरारी मिश्रा मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज आइजीएमएस पटना एवं दरभंगा में डॉ पुलिन कुमार से चल रहा था. उनकी जेब से दरभंगा से समस्तीपुर का रेल टिकट मिला. जबकि वे गलती से रक्सौल जाने वाली गाड़ी में चढ़ गये थे. चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में वे गिर गये. जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि ट्रेन के नीचे जाने के बावजूद वे सुरक्षित थे, लेकिन दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश में सिर धर से अलग हो गया. परिजनों को सूचना दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >