Darbhanga News: स्थानांतरित शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं

Darbhanga News:सोमवार से दुर्गा पूजा शुरू हो गया. वहीं जिले के वैसे शिक्षक, जो एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड अथवा दूसरे जिले ट्रांसफर होकर आए है, उनके समक्ष वेतन के लाले पड़े हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. सोमवार से दुर्गा पूजा शुरू हो गया. वहीं जिले के वैसे शिक्षक, जो एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड अथवा दूसरे जिले ट्रांसफर होकर आए है, उनके समक्ष वेतन के लाले पड़े हैं. शिक्षा कार्यालय और ई शिक्षा कोष पर आवेदन देने के बावजूद इन्हें निराशा ही हाथ लगी है. निदेशालय से वेतन भुगतान का निर्गत आदेश यहां के पदाधिकारियों के लिए कागजी ही साबित हो रहा है. शिक्षक जब प्रखंड कार्यालय जाते हैं, उन्हें विपत्र जमा करने काे कह कर बीइओ पल्ला झाड़ ले रहे हैं. स्थापना या प्रखंड कार्यालय जाने पर भी समुचित जवाब नहीं मिल रहा. नाम नहीं छापने की शर्त पर कई शिक्षकों ने बताया कि चक्कर लगाते- लगाते अब वे लोग थक चुके हैं. तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है. उधर, बिहार स्टेट टीचर्स एसोसियेशन गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल तथा प्रवक्ता धन्नजय झा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि विभाग को शिक्षकों के मुद्दों पर संवेदनशील होना होगा. वेतन जैसे मुद्दों को उलझाए रखने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है. जल्द ठोस और स्थाई निराकरण नहीं होता है, तो संघर्ष को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >