Darbhanga News: दरभंगा. बेंता थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज अभंडा निवासी गोलू कुमार, अमन यादव व घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थू निवासी विजय चन्द्र मिश्रा के रुप में हुई है. गोलू कुमार डीएमसीएच स्थित ऑक्सीजन प्लांट में काम करता है. बेंता थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिशु विभाग के पास से एक बाइक की चोरी हुई थी. मामला दर्ज होने के तत्काल बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज के आधार पर एक बदमाश की पहचान की गयी. पुलिस ने सबसे पहले गोलू को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के विषय में बताया. उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अमन व विजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फेकला से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गयी है. गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
