दरभंगा को मिला फोरलेन का बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण हुआ शुरू

Bihar Road Project: दरभंगा में एम्स की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 338 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबे एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है. इस प्रोजेक्ट के लिए 93 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है. इसके बनने से शहर को जाम से राहत मिलेगी.

Bihar Road Project: दरभंगा जिले में एम्स बनने की घोषणा के बाद से ही एकमी-शोभन बाईपास सड़क को फोरलेन करने की मांग तेज हो गई थी. लोगों का कहना था कि जब इतना बड़ा अस्पताल बन रहा है, तो वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क भी जरूरी है. अब लंबे इंतजार के बाद इस दिशा में काम शुरू हो गया है.

सीएम नीतीश ने पूरा किया वादा

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस सड़क को फोरलेन में बदलने की घोषणा की थी. उसी के बाद से विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब निर्माण कार्य जमीन पर दिखने लगा है. श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एम्स से करीब एक किलोमीटर दूर शोभन की तरफ अपना बेस कैंप बना लिया है. यहीं से पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग और कामकाज होगा.

फिलहाल कैंप तैयार किया जा रहा है और शुरुआती काम शुरू हो चुका है। होली के बाद निर्माण कार्य पूरी रफ्तार पकड़ लेगा. अभी एकमी घाट के पास पुल निर्माण का काम चल रहा है. यह इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फोरलेन के बारे में जानिये

यह फोरलेन सड़क करीब 11 किलोमीटर लंबी होगी और एकमी चौक से शोभन तक बनेगी. इसके लिए 14 मौजे से लगभग 93 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 338 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकार का लक्ष्य है कि काम तय समय में पूरा हो, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

इस सड़क के बनने से एम्स तक पहुंचना आसान होगा. मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी. साथ ही दरभंगा शहर में लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलेगी बेहतर सड़क होने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

इसे भी पढ़ें: सीमांचल में जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान, शाह बोले- गरीबों का राशन छीनने वालों की खैर नहीं

पटना से डोभी तक बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >