Darbhanga News: मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अनोखी पहल, 11-12 को स्वरोजगारी महिलाओं का होगा समागम

Darbhanga News:महिलाओं के सामाजिक दायित्व का निर्वहन व नारी सशक्तिकरण के लिए गतिशील मारवाड़ी महिला सम्मेलन इस बार दिवाली पर अनोखी पहल करने जा रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. महिलाओं के सामाजिक दायित्व का निर्वहन व नारी सशक्तिकरण के लिए गतिशील मारवाड़ी महिला सम्मेलन इस बार दिवाली पर अनोखी पहल करने जा रहा है. स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को मंच प्रदान कर रहा है. मारवाड़ी महिला सम्मेलन दिवाली के उपलक्ष्य में आगामी 11 व 12 अक्तूबर को दो दिनी नारी प्रगति मेला का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें स्वरोजगारी महिलाओं का समागम होगा. यह मेला टाउन हॉल के समीप अवस्थित कृष्णा होटल में लगाने की तैयारी है. यह मेला रोजगार के क्षेत्र में कदम बढ़ानेवाली महिलाओं की हौसला अफजाई करेगा. इस बावत विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुवार को आयोजन स्थल पर सम्मेलन की अध्यक्ष नीलम बजाज व सचिव पिंकी गुप्ता ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें सम्मेलन की स्थानीय शाखा के साथ ही अन्य शाखाओं की रोजगार करनेवाली महिलाएं अपना-अपना स्टॉल लगायेंगी. यहां एक ही छत के नीचे दिवाली शॉपिंग की सुविधा मिलेगी. मेले में चादरें व दोहर, दिया व बंदरवाल, लक्ष्मी पूजन सामग्री, भगवान के पोशाक, दिवाली के लिए लाइट्स, इमिटेशन ज्वेलरी व रियल ज्वेलरी, रेडिमेड कपड़े आदि की खरीदारी लोग कर सकेंगे. बताया कि रोजगार करनेवाली महिलाओं को मंच देकर अन्य महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना मुख्य उद्येश्य है. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कविता टिबरेवाल के अलावा बेला देवी टिबरेवाल, सुशीला पंसारी, रानी पोद्दार व पल्लवी केजरीवाल भी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >