Darbhnaga : 23 जुलाई तक अच्छी वर्षा की संभावना नहीं

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 23 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है.

दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 23 जुलाई तक के मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 एवं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >