Darbhanga News: बंद कमरे का ताला तोड़ 45 हजार नकद सहित दो लाख से अधिक की चोरी

Darbhanga News:घटना की जानकारी पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी मुकेश कुमार के घर का सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 45 हजार नकद समेत डेढ़ लाख से अधिक के आभूषण की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. गृहस्वामी मुकेश ने बताया कि वह खाना खाने के बाद सो गया था. घर के पीछे चहारदीवारी निर्माण अभी अधूरा है. चोर ने पीछे के रास्ते से आंगन में प्रवेश कर एक कमरे का ताला तोड़ दिया. उस कमरे में रखे दो बख्शा का कब्जा क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे 45 हजार नकद, डेढ़ भर सोने के आभूषण व हंसुली की चोरी कर ली. रात में ही खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गये. तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >