Darbhanga News: सदर. प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला मोहल्ले की है. वहां एकभिंडा निवासी अरुण कुमार राउत के पुत्र हार्दिक कुमार ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मकान मालिक ने उसके परिवार को घर खाली करने को कहा. मजबूर होकर पूरा परिवार शव सहित अपने पैतृक गांव लौट आया. बताया जाता है कि हार्दिक कुमार अपने माता-पिता के साथ बेला मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था. उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हालांकि किन्हीं कारणों से वह मानसिक तनाव में था. इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद मकान मालिक ने परिवार पर मकान खाली करने का दबाव बना दिया. परेशान परिवार ने मजबूरी में शव के साथ अपने पैतृक गांव एकभिंडा लौटने का फैसला किया. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. पूरे मामले की तहकीकात की. प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक किसी कारणवश मानसिक रूप से परेशान था. इसके चलते उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि हार्दिक बीते कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहता था. इधर परिवार के गांव लौटने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को विश्वविद्यालय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी ने बताया कि विवि थाना क्षेत्र की घटना रहने के कारण इस मामले को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
