Darbhanga News: खुद थाना पहुंच गयी अपहृता लड़की, पुलिस ने भेजा कोर्ट

Darbhanga News:थाना में पूर्व में दर्ज लड़की के अपहरण मामले में अपहृता ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया.

Darbhanga News: बहेड़ी. थाना में पूर्व में दर्ज लड़की के अपहरण मामले में अपहृता ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया. इसे लेकर पूर्व से कांड संख्या 314/25 दर्ज है. अपहृत लड़की मंगलवार को स्वयं थाना पहुंची, जिसे पुलिस ने 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया. बता दें कि अपहृता के मां ने इस आशय का आवेदन देते हुए खगड़िया जिले के मोरकाही थाना के बनहेर गांव के नीतीश कुमार व उसके पिता दशरथ साह एवं अन्य रिश्तेदार रामप्रसाद साह, जगदीश साह, त्रिवेणी साह, कन्हैया साह, सुखी साह, राजकिशोर साह, जयपाल कुमार के विरुद्ध 23 जुलाई को 11 बजे दिन में पुत्री का अपहरण कर लेने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अपहृता के ब्यान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >