Darbhanga News: पीएम मोदी ने जिलावासियों को दी दूसरे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

Darbhanga News:सहरसा-छेरहटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली उद्घाटन किया गया.

Darbhanga News: मनीगाछी. सहरसा-छेरहटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली उद्घाटन किया गया. सकरी जंक्शन पर सांसद गोपालजी ठाकुर, एडीआरएम आलोक कुमार झा व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया. इस दौरान सकरी जंक्शन पर कार्यक्रम आयोजित कर पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मिथिला के विकास में जो महत्वपूर्ण कार्य किए गए उसके बारे में लोगों को जानकारी दी. सांसद ने कहा कि आजादी के बाद से इस क्षेत्र मे रेल का विकास नहीं हुआ था. सकरी- हसनपुर रेल लाइन का काम 47 वर्ष बाद अब हरनगर से प्रारंभ किया गया है. 2008 मे तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद द्वारा बैंगनी हाल्ट और जगदम्बा हाल्ट की घोषणा की गई थी. एक षड्यंत्र के तहत मेरे विरूद्ध साजिश रची गई, लेकिन अब मेरे द्वारा वहां गाड़ियो का ठहराव कराया गया. प्रधान मंत्री का 54वां बार बिहार दौरा हुआ है जिससे हजारों करोड़ की सौगात बिहार को मिली. कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां विकास नहीं हुआ हो. इसी कड़ी में सहरसा-अमृतसर अमृत भारत ट्रेन सामाजिक और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर एसएस सत्यप्रकाश, डीसीआइ दिलीप कुमार, एइएन अब्दुल समद, आरपीएफ निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, मदन कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्र, नरेन्द्र झा, चंदनझा, रजनीश झा, विभा देवी, रूपा झा, श्याम मिश्र, भोला पासवान सहित कई एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे. संचालन रजनीश झा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >