Darbhanga : पटरी पर लौटी स्कूल में शिक्षण व्यवस्था : प्राचार्य

वाहर नवोदय स्कूल पचाढ़ी के नव नियुक्त प्राचार्य विजय कुमार ने कहा है कि पिछले दिनों हुई घटना ने स्कूल की साख को प्रभावित किया है.

सभी के सहयोग से किया जायेगा बेहतर वातावरण का निर्माण केवटी. जवाहर नवोदय स्कूल पचाढ़ी के नव नियुक्त प्राचार्य विजय कुमार ने कहा है कि पिछले दिनों हुई घटना ने स्कूल की साख को प्रभावित किया है. बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, स्कूल के कर्मियों, मीडिया, समाज के सहयोग से बेहतर वातावरण बनाते हुए बेहतर कार्य करने के लिए संकल्पित हूं. कहा कि प्रभार लेने के साथ ही स्कूल के शिक्षा कर्मियों के साथ बैठक की है. स्कूल में शिक्षण व्यवस्था पटरी पर आ गई है. बच्चे बेहतर माहौल में वर्ग में पहुंच कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. मालूम हो कि जवाहर नवोदय स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र 13 वर्षीय जतिन गौतम की आठ जुलाई को संदिग्ध मौत हो गयी थी. उसकी लाश अरावली कनीय हाउस बालक के कमरे में पंखे से झूलती पायी गयी थी. इस प्रकरण में जवाहर नवोदय स्कूल समिति नोएडा ने पटना संभाग के पदाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद मो. शाकिर को कर्तव्यहीनता के आरोप में त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राचार्य पद से हटा दिया था. विजय कुमार को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >