Darbhanga News: खीरा व अंकुरी के प्रसाद से व्रतियों ने खंडित किया निर्जला उपवास

Darbhanga News:आपदा-विपदाओं से संतान को सुरक्षित रखने के लिए माताओं ने सोमवार को कठोर जिउतिया व्रत संपन्न किया.

Darbhanga News: दरभंगा. आपदा-विपदाओं से संतान को सुरक्षित रखने के लिए माताओं ने सोमवार को कठोर जिउतिया व्रत संपन्न किया. रविवार की सुबह चार बजे से पहले व्रत आरंभ कर माताओं ने सोमवार की सुबह 6.36 बजे तक अपने संतान के लिए परंपरानुसार जल तक ग्रहण नहीं किया. हालांकि ऐन वक्त पर मौसम मेहरबान हो गया, जिससे व्रतियों ने बड़ी राहत महसूस की. आसमान में बादल छाए रहने के साथ अपेक्षाकृत शीतल बयार चलने से तापमान का पारा नीचे आ गया. इससे बड़ी राहत मिली. रविवार की आधी रात के बाद हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम के रुख में बदलाव आने लगा. आंखों-आंखों में पूरी रात गुजारने के बाद व्रतियों के लिए रात गुजारना भारी पड़ रहा था. आज सुबह व्रतियों ने नित्य क्रिया से निवृत्त होकर पवित्र जल से स्नान किया. चिल्हो व सियारो को खीरा एवं अंकुरी का प्रसाद भोग लगाया. बड़ी संख्या में व्रतियों ने मातृ नवमी के उपलक्ष्य में ब्राह्मण के समक्ष विभिन्न तरह के व्यंजन परोस उन्हें भोजन कराया. इसके बाद खुद प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास पूर्ण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >