Darbhanga News: एफसीआइ गोदाम रोड में निगम ने जलकुंभियों का पहाड़ खड़ा कर छोड़ा

Darbhanga News:कटहलबाड़ी-एफसीआइ गोदाम रोड का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है.

Darbhanga News: दरभंगा. कटहलबाड़ी-एफसीआइ गोदाम रोड का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है. कहने के लिए तो वीआइपी सड़क है, लेकिन कुव्यवस्था ऐसी है कि यह नरक में तब्दील हो गया है. आस-पास के लो तो परेशान हैं. प्रत्येक आने-जाने वाले सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं. राज मैदान में लनामिवि के पीजी संगीत विभाग के सामने से जलकुंभियों को ट्रैक्टरों में भर-भरकर सड़क किनारे डंप कर छोड़ रखा है. पहले बुडको ने नाला तोड़ मलवा का ढेर संस्कृति विव के डबरानुमा खेल मैदान से सटे सड़क किनारे लगा दिया. उसपर निगम जलकुंभी का भरमार कर दिया. इसका नतीजा है कि सड़क का कुछ भाग जलकुंभी से पटा है. उठते दुर्गंध और फिसलन से राहगीर परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >