Darbhanga News: दरभंगा. सैदनगर दुर्गा पूजा समिति काली मंदिर तालाब एवं परिसर को बनारस के घाटों का स्वरूप देगा. पूजा के अवसर पर यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा. जानकारी देते हुए समिति के सचिव संतोष कुमार दास ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में काशी विश्वनाथ मंदिर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, मणिकर्निका घाट, दशाश्वमेध घाट, राजा हरिशचंद्र घाट, दरभंगा घाट, अस्सी घाट, शिवालय घाट एवं नमो घाट का निर्माण करवाया जा रहा है. इन घाटों पर 29 सितंबर से 02 अक्तूबर तक गंगा आरती शाम 7.30 बजे से होगी. इसकी व्यवस्था में समिति लगी हुई है. तैयारी को लेकर समिति के अध्यक्ष कमल किशोर दास, उपाध्यक्ष गौड़ी पासवान, ललित कुमार दास, सचिव संतोष कुमार दास, सह सचिव मिंटू सहनी, रोशन सहनी, निपुण कुमार, शुभम कुमार, अनु श्रीवास्त, मंदिर प्रभारी रमेश पासवान, आर्यन कुमार, सौरव कुमार, हर्ष कुमार आदि ने घाटों का निरीक्षण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
