तबीयत बिगड़ने पर डीएमसीएच में भर्ती महिला की मौत, कारण स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर संशय बना हुआ है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

DMCH News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में इलाजरत एक महिला की बुधवार को मौत हो गई. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: दरभंगा की अन्य ताजा खबरें

चार जुलाई से चल रहा था इलाज

मृतका की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के थलवाड़ा निवासी रणजीत मिश्रा की 36 वर्षीय पत्नी गुंजन देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार चार जुलाई को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. सिरदर्द, चक्कर और लगातार उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई.

पति ने दवा खाने की कही बात

पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के पति रणजीत मिश्रा ने बताया कि तबीयत बिगड़ने से पहले उनकी पत्नी ने कोई दवा खाने की बात कही थी. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. इसके कारण मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस डीएमसीएच पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.

गुंजन देवी अपने पीछे 11 वर्ष और 9 वर्ष के दो पुत्र छोड़ गई हैं. उनके पति चालक का कार्य करते हैं. महिला की असामयिक मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar raushan

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >