17 साल की लड़की का शव बोरे में मिला, प्रेम विवाह करना चाहती थी किशोरी

दरभंगा में 17 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद को मामले की वजह मान रही है. शव को नदी में फेंकने का भी आरोप है.

Darbhanga Crime: समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में कराया. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था.

गला दबाकर हत्या का आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद के दौरान किशोरी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक के बोरे में बांधकर वाया नदी में फेंक दिया गया.

डीएमसीएच में कराया गया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर पटोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >