Darbhanga News: प्रवेश पत्र पर काउंटर साइन कराने को लेकर दिनभर परेशान रहे शिक्षक

Darbhanga News:सक्षमता परीक्षा चार पटना स्थित बापू परीक्षा भवन में 24 सितंबर से आयोजित है.

Darbhanga News: दरभंगा. सक्षमता परीक्षा चार पटना स्थित बापू परीक्षा भवन में 24 सितंबर से आयोजित है. परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षक प्रवेश पत्र पर काउंटर साइन कराने के लिए सोमवार को शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में दिन भर परेशान रहे. उच्च विद्यालय के शिक्षक अभ्यर्थियों काे वेबसाइट से प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेकर स्थापना डीपीओ से काउंटर साइन कराना निर्धारित कर रखा गया है. जबकि प्राइमरी एवं अपर प्राइमरी शिक्षक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर संबंधित बीइओ की अनुशंसा और फिर स्थापना डीपीओ का काउंटर साइन होना है. इसे लेकर अभ्यर्थियों एवं कर्मचारियों के बीच दिनभर तू- तू मैं- मैं की स्थिति रही. बताया जाता है कि समिति के स्तर से अथवा डीइओ, स्थापना डीपीओ या बीइओ स्तर से इस तरह की जानकारी अपडेट नहीं की गयी थी.

परीक्षा में शामिल होने को लेकर चिंतित दिखे शिक्षक अभ्यर्थी

स्थापना डीपीओ कार्यालय काउंटर साइन के लिए पहुंचे अभ्यर्थी सरोजिनी कुमारी, दीपिका देवी, चांदनी कुमारी, अफरोज आलम, यासमीन खातून, सुनीता कुमारी, बबलू महतो आदि का कहना था कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का रविवार की देर रात एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किया. सोमवार की सुबह जिला शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में एडमिट कार्ड सत्यापन कराने आये, तो नोटिस लेने वाला कोई नहीं है. समिति द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रवेश पत्र पर संबंधित जिले के डीपीओ स्थापना से हस्ताक्षर करा लेना अनिवार्य होगा, तब ही वेबसाइट से प्रिंट आउट किया प्रवेश पत्र मान्य होगा. अन्यथा की स्थिति में परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायगा. कुछ शिक्षकों ने कहा कि उनकी परीक्षा 24 सितंबर को ही है. आलोक कुमार, बबीता कुमारी, पिंकू कुमार ने बताया कि वे लोग कुशेश्वरस्थान बीआरसी से वापस आये हैं. बीइओ बीआरसी पर उपस्थित नहीं थे. ऐसे में 24 सितंबर की परीक्षा में कैसे शामिल हो सकेंगे.

विभागीय काम से पटना गये थे डीपीओ स्थापना

इस बाबत स्थापना डीपीओ से संपर्क करने पर पता चला कि विभागीय कार्य से वे पटना गए हुए हैं. मंगलवार को कार्यालय खुलते ही कर्मचारी द्वारा कलेक्ट एडमिट कार्ड को अनुशंसित कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

कहते हैं अधिकारी

स्थापना डीपीओ विभागीय कार्य से उच्च न्यायालय गये हुए हैं. अभ्यार्थियों का कथन सही है. बीइओ को शिक्षक ग्रुप पर मैसेज डाल देना चाहिए था. स्थापना डीपीओ का भी दायित्व बनता था कि सूचना पट पर नोटिस जारी कर देते. बीइओ एवं स्थापना डीपीओ को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है.

केएन सदा, डीइओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >