दरभंगा: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने मनाया ब्लैक डे, काली पट्टी लगाकर किया विरोध

दरभंगा के शिक्षकों ने नई पेंशन प्रणाली के खिलाफ 'ब्लैक डे' मनाया. उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की. मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.

दरभंगा: नई पेंशन प्रणाली समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षकों ने ब्लैक डे मनाया. इस दौरान शहर के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला और काली पट्टी लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया तथा नई पेंशन व्यवस्था के प्रति विरोध जताया.

काली पट्टी लगाकर स्कूलों में किया काम

बीबी पाकर मध्य विद्यालय में काली पट्टी दिखाते शिक्षक के एवं शिक्षिका | Prabhat Khabar Network

शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में काली पट्टी लगाकर सामूहिक तस्वीरें लीं और संगठन के विभिन्न समूहों में साझा कीं. इसके माध्यम से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को मजबूती से उठाया गया.

संघ की ओर से कहा गया कि ब्लैक डे के माध्यम से सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चेतावनी दी गयी है. शहर के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए अपनी मांग के समर्थन में विरोध दर्ज कराया.

मांग नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

संगठन के मुख्य संरक्षक नंदन कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक लगातार लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं. सरकार ने यदि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि वर्षों तक सरकारी सेवा करने वाले कर्मचारियों के बुढ़ापे की सामाजिक सुरक्षा को बाजार आधारित पेंशन व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता. शिक्षक अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बच्चों और समाज के भविष्य को संवारने में समर्पित करते हैं. ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुनिश्चित सामाजिक सुरक्षा उनका अधिकार है.

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. इसलिए सरकार को नई पेंशन प्रणाली की समीक्षा करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

बिरौल में मीशो डिलीवरी सेंटर से 1.42 लाख रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Minu gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >