सहायक शिक्षक भागीरथ चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

कुशेस्वरस्थान के सहायक शिक्षक भागीरथ चौधरी का 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाए गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से प्रखंड के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Kusheshwarasthan News: प्रखंड के मध्य विद्यालय विषहरिया के सहायक शिक्षक एवं सन्हौली निवासी भागीरथ चौधरी का रविवार की रात दरभंगा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 51 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर से प्रखंड के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया

परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम करीब आठ बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद वे अपने एक मित्र के साथ पहले डीएमसीएच और फिर दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गांव पहुंचते ही शोक में डूबा इलाका

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. भागीरथ चौधरी पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष स्व. बाबू कांत चौधरी के पुत्र थे.

विद्यालयों में शोक सभा, छात्रों को दी गई छुट्टी

उनके निधन पर मध्य विद्यालय विषहरिया में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इसके बाद विद्यालय में छात्रों की छुट्टी कर दी गई. वहीं प्रखंड के कई अन्य विद्यालयों में भी शोक सभा आयोजित कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मधुकांत झा 'मिंटू', भाजपा नेता मणिकांत झा, जदयू के भागीरथ पासवान, रोहित गुप्ता, प्रधानाध्यापक अनंत कुमार, मनीषा कुमारी, मदन खां, अजय कुमार, मो. शकील अहमद, हीराकांत झा, रामकुमार पासवान, देव नारायण यादव, जीवछ चौधरी, राम पदार्थ साफी, अरविंद कुमार पासवान, जटा शंकर यादव, शंभु प्रसाद यादव, भागीरथ प्रसाद, राम विलास शर्मा, विजय सिंह, फजले यजदानी सहित अनेक शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार चौधरी

सुधीर कुमार चौधरी 17 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. सामाजिक, राजनीतिक, अपराध व धर्म-संस्कृति जैसे विषयों पर इनकी पैनी नजर रहती है और वे इन बीट्स पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >