सुपौल कोठीपुल चौक पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, फुटपाथ दुकानदारों से अवैध वसूली का आरोप

दरभंगा के सुपौल कोठीपुल चौक के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और फुटपाथ दुकानदारों से हर महीने ₹4000 वसूलने का आरोप लगा है. प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है. SDPO ने कहा है कि अतिक्रमण और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Darbhanga News: बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के सुपौल कोठीपुल चौक के समीप नदी किनारे स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और फुटपाथ दुकानदारों से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है. यहां मछली, मीट, फल-फूल और सत्तू की दर्जनों दुकानें संचालित हो रही हैं. दुकानदारों का आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति हर दुकान से चार-चार हजार रुपये प्रति माह वसूलता है.

यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दुकानदारों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

स्थानीय दुकानदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि संबंधित जमीन सरकारी है और गरीब लोग अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए यहां छोटी-छोटी दुकानें लगाते हैं. उनका आरोप है कि एक व्यक्ति ने इस स्थान पर अपना वर्चस्व बना रखा है और जो दुकानदार हर महीने चार हजार रुपये नहीं देता, उसे दुकान लगाने नहीं दी जाती.

एक दुकानदार ने बताया कि दिनभर मेहनत करने के बाद 200 से 300 रुपये की कमाई होती है, लेकिन उसमें से भी हर महीने चार हजार रुपये देने पड़ते हैं. विरोध करने पर सामान फेंक देने और मारपीट की धमकी दी जाती है.

कई महीनों से चल रहा है खेल

दुकानदारों का कहना है कि महीनवारी नहीं देने पर उन्हें अलग-अलग तरीकों से डराया और धमकाया जाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध वसूली का यह सिलसिला कई महीनों से जारी है. इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ ही जरूरतमंद दुकानदारों का भी शोषण हो रहा है.

प्रशासन ने लिया संज्ञान

इस मामले में पूछे जाने पर एसडीओ शशांक राज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण और अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar kumar saha

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >