संदिग्ध स्थिति में सुपौल की बच्ची की मौत

संदिग्ध स्थिति में सुपौल जिले की कुमेद निवासी 10 वर्षीया अस्मती कुमारी की मौत हो गयी.

दरभंगा. संदिग्ध स्थिति में सुपौल जिले की कुमेद निवासी 10 वर्षीया अस्मती कुमारी की मौत हो गयी. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के भाई ने बताया कि 12 फरवरी को अस्मती बकरी चराने गयी थी. उसके साथ कुछ बच्चियां भी थी. वापस आकर बोली की पेट में दर्द हो रहा है. इसी दौरान उसके मुंह से झाग निकलने लगा. इलाज के लिए उसे सुपौल सदर अस्पताल ले गये. वहां से चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >