भैंस चोरी की तलाश में जुटे थे ग्रामीण, झझरी चौक पर पिकअप दिखी तो खुल गया पूरा मामला

बिहार के बहेड़ी में नौलखा गांव से चोरी हुई भैंस को ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी से बरामद किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौलखा गांव से 11 सितंबर की रात चोरी हुई भैंस को बरामद करने के दौरान ग्रामीणों ने झझरी चौक के समीप एक संदिग्ध पिकअप को रोक लिया. पिकअप पर भैंस को लोड कर ले जाने की तैयारी की जा रही थी. ग्रामीणों को देखते ही पिकअप पर मौजूद तीन अन्य आरोपित मोटरसाइकिल से फरार हो गये, जबकि भागने के क्रम में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

घटना के बाद पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में ग्रामीणों को जानकारी मिली कि भैंस को नौलखा से जहांगीर नामक व्यक्ति के यहां से लाया गया था. इसके बाद ग्रामीणों ने नौलखा पहुंचकर जहांगीर को भी पकड़ लिया और इसकी सूचना बहेड़ी थाना पुलिस को दी.

चोरी के बाद भैंस की तलाश कर रहे थे ग्रामीण

11 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने नौलखा गांव से एक भैंस चोरी कर ली थी. घटना के बाद से पशु मालिक और ग्रामीण चोरी गयी भैंस की लगातार तलाश कर रहे थे. इसी क्रम में शनिवार को झझरी चौक के समीप ग्रामीणों की नजर एक पिकअप पर पड़ी, जिसमें भैंस को लोड कर ले जाने की तैयारी की जा रही थी.

संदेह होने पर ग्रामीणों ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान गाड़ी पर सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया कि पिकअप पर भैंस के साथ मौजूद तीन अन्य आरोपित मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गये. हालांकि, एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

पूछताछ के बाद नौलखा पहुंचे ग्रामीण

पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में बताया गया कि भैंस को नौलखा में जहांगीर के यहां से लाया गया है. इसके बाद ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौलखा पहुंचकर जहांगीर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना के एसआइ अमित कुमार और एसआइ भगीरथ झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस जहांगीर को हिरासत में लेकर थाने लायी, जहां उससे पूछताछ शुरू की गयी.

पुलिस ने पिकअप जब्त की, फरार आरोपितों की तलाश

चोरी गयी भैंस को पशुपालक ने स्वयं बरामद कर अपने घर नौलखा ले गया. पुलिस ने पिकअप गाड़ी को भी जब्त करने की बात कही है.

थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

15 सितंबर तक 8 हजार से अधिक नए राशन कार्ड का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >