आजमनगर गायत्री मंदिर में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

शहर के आजमनगर वार्ड एक स्थित मां गायत्री कॉलोनी में गायत्री मंदिर में मां गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई,

दरभंगा. शहर के आजमनगर वार्ड एक स्थित मां गायत्री कॉलोनी में गायत्री मंदिर में मां गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया. मंदिर प्रांगण से निकली शोभायात्रा बागमती नदी के चतरिया घाट पर पहुंची. वहां कलश में जल भरकर वापस सभी मंदिर आये. श्रद्धालु ने मंदिर प्रांगण में कीर्तन, भजन और पूजन किया. पूजन कार्यक्रम गायत्री परिवार के अभय कुमार ने संपन्न कराया. प्रेम नारायण मंडल के अनुसार आज से मंदिर में सभी दिन पूजा अर्चना होगी. कार्यक्रम में अमरनाथ चौधरी, ब्रजेश झा, अभिषेक यादव, रंजीत महतो अमित यादव, संजय खर्गा, दिलीप महतो, दिलीप यादव, ओम प्रकाश मंडल, ओम प्रकाश गुप्ता, अर्जुन यादव, रामाशीष दास, मुकेश शाह, राकेश ठाकुर, विजय लाल आदि सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >