एसएसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की, 90 दिन से पुराने मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने लाहेरियासराय थाना में लंबित पुलिस कांडों की समीक्षा की. उन्होंने 90 दिन से पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए. थाना अभिलेखों के सही संधारण पर भी जोर दिया गया.

Laheriasarai News: दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को लहेरियासराय थाना में अनुसंधान बैठक कर लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में थानाध्यक्ष, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सभी अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

समीक्षा के दौरान एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए न्यायालय से वारंट, इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक अनुसंधानकर्ता को निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों के निष्पादन का लक्ष्य सौंपा.

थाना अभिलेखों का किया निरीक्षण

एसएसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों और पंजियों का भी निरीक्षण किया. इनमें जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी तथा वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी शामिल रहे.

उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए.

90 दिन से पुराने मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश

एसएसपी ने 90 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने, कांड दैनिकी नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया.

इसके अलावा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा शराब माफियाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >