दरभंगा: प्रेम प्रसंग में गायब युवती मिली, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता युवती को पुलिस ने सोनकी बाजार से सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा से अशोक झा की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा के सोनकी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े अपहरण मामले में पुलिस ने एक सप्ताह बाद युवती को बरामद कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस ने सोनकी बाजार से युवती को सुरक्षित बरामद किया.

14 मई से थी लापता

जानकारी के अनुसार 14 मई को युवती अचानक अपने घर से गायब हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

इसके बाद युवती की मां ने सोनकी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामले में गंगिया निवासी सोनू कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है.

कोर्ट में दर्ज कराया गया बयान

बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां उसका 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया.

प्रताप कुमार सिंह ने बताया कि युवती सुरक्षित बरामद कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

आरोपी की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >