खेत में मूंग तोड़ रही महिला को सांप ने डसा; डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

Snake Bite Death: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में खेत में मूंग तोड़ रही 60 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. डीएमसीएच में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. प्रशासन से मुआवजे की मांग उठी है.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Snake Bite Death: रविवार की सुबह मंगली देवी रोज की तरह खेत में मजदूरी करने गई थीं. मूंग की फसल तोड़ते समय अचानक उनके पैर में तेज दर्द हुआ. किसी ने सोचा भी नहीं था कि जहरीले सांप का एक डंस तीन दिन बाद पूरे परिवार की खुशियां छीन लेगा.

घटना दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत अंतर्गत रोहार गांव की है. इलाज के दौरान डीएमसीएच में 60 वर्षीय मंगली देवी की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

खेत में काम के दौरान हुआ सर्पदंश

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय राम स्वरूप चौपाल की पत्नी मंगली देवी गांव के ही एक खेत में मूंग तोड़ रही थीं. इसी दौरान जहरीले सांप ने उनके पैर की अंगुली में काट लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

सात वैक्सीन के बाद भी नहीं बच सकी जान

अस्पताल में सर्पदंश के इलाज के तहत सात एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन दी गईं. इसके बावजूद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई.

स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया.

मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान मंगली देवी की मौत हो गई. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

सांप और मृत महिला की फोटो

मजदूरी कर चलाती थीं परिवार

मंगली देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका था. परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी और वह मजदूरी कर घर का खर्च चलाती थीं.

परिवार में उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं. बड़ा बेटा अरुण चौपाल हरियाणा में रहता है, जबकि दिलखुश चौपाल और अर्जुन चौपाल मुंबई में मजदूरी करते हैं. मां की मौत की सूचना मिलने के बाद दोनों बेटे गांव पहुंच गए.

बुधवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

मुआवजे की उठी मांग

मुखिया प्रतिनिधि पृथ्वीचंद्र यादव ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा और अनुग्रह अनुदान जल्द देने की मांग की.

वहीं जदयू युवा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोनू चौधरी ने कहा कि बरसात के मौसम में खेतों में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं. उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और अनुमंडलीय अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >