शिवनंदन सिंह बने जदयू के प्रदेश सचिव, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

जदयू नेता शिवनंदन सिंह को पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Darbhanga News: जनता दल (यू) ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन करते हुए दरभंगा के जदयू नेता शिवनंदन सिंह को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी नई कार्यकारिणी में उन्हें यह दायित्व दिया गया है. उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर शिवनंदन सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: अलीनगर डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के अभाव में नहीं शुरू हुई पढ़ाई

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

शिवनंदन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि दरभंगा सहित पूरे क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनता दल (यू) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >