Darbhanga News: पहली सोमवारी पर गंगेश्वरस्थान के लिए निकले शिवभक्त, गौतमाश्रम के सप्तकुंड से उठाया जल

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर, दरभंगा के शिवभक्तों ने आस्था और श्रद्धा के साथ गंगेश्वरस्थान शिवालय की यात्रा शुरू की है. गौतमाश्रम के सप्तकुंड से पवित्र जल लेकर भक्त भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं.

Gangeshwar Sthan: सावन माह की पहली सोमवारी पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए जाले क्षेत्र के शिवभक्त आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकल पड़े हैं. रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान शिवालय में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौराणिक गौतमाश्रम स्थित सप्तकुंड से पवित्र जल लेकर रवाना हुए.

दंड प्रणाम करते हुए भी कर रहे यात्रा

श्रद्धालुओं में कई भक्त दंड प्रणाम करते हुए गंगेश्वरस्थान की यात्रा कर रहे हैं, जबकि अन्य श्रद्धालु पैदल, बाइक और चारपहिया वाहनों से शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं. पहली सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है.

गौतमाश्रम में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा

जानकारी के अनुसार, दंड प्रणाम करने वाले दर्जनों शिवभक्त 30 जुलाई की शाम अपने घरों से निकलकर गौतमाश्रम पहुंचे. रात्रि विश्राम के बाद 31 जुलाई की सुबह स्नान-ध्यान कर राम पंचायतन मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद दंड प्रणाम करते हुए गंगेश्वरस्थान के लिए प्रस्थान किया.

कई गांवों के श्रद्धालु हुए शामिल

एक अगस्त की शाम तक सभी श्रद्धालु रतनपुर की सीमा में प्रवेश कर चुके थे. रविवार को वे रतनपुर गांव से गुजरते हुए अपनी यात्रा जारी रखे हुए थे. इस धार्मिक यात्रा में रतनपुर, ब्रह्मपुर, सोतिया, कछुआ समेत आसपास के कई गांवों के शिवभक्त शामिल हैं.

श्रद्धालु पहली सोमवारी के अवसर पर गंगेश्वरस्थान शिवालय में भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >