Darbhanga News: बेलगाम स्कॉर्पियो ने रौंदा, बाइक सवार युवक समेत बच्चे की मौत

Darbhanga News:जगन्नाथपुर में मंगलवार की शाम स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

Darbhanga News: बिरौल. बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग स्थित जगन्नाथपुर में मंगलवार की शाम स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव के ठक्को सदा के पुत्र रमेश सदा (18) व उसी गांव के दिनेश सदा के पुत्र दीपक सदा (8) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रमेश सदा अपने गांव के राजा सदा और उसके सगे भाई दीपक सदा के साथ बाइक पर सवार होकर देवकुली धाम मेला देखने जा रहा था. रास्ते में जगन्नाथपुर में मिले गांव के ही कृष्ण कुमार से सड़क किनारे बात करने लगा, इसी दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार तीन लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े कृष्ण कुमार को रौंद दिया. स्थानीय लोग सभी को एक अस्पताल में ले गये, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया. शेष तीन को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी. दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. स्थानीय मुखिया कल्पना प्रिया ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता राशि की मांग अंचलाधिकारी से की जाएगी. इधर, मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >