सरकारी स्कूलों में डेस्क-बेंच आपूर्ति की होगी जांच, भौतिक सत्यापन के आदेश

दरभंगा जिले के सरकारी विद्यालयों में डेस्क-बेंच आपूर्ति की जांच का आदेश जारी किया गया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए स्कूलों में भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश है.

Darbhanga News: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान सरकारी विद्यालयों में कराई गई डेस्क-बेंच आपूर्ति की जांच कराने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को पत्र भेजकर तीन दिनों के भीतर सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है.

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के निर्देश पर कार्रवाई

जारी पत्र में बताया गया है कि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, दरभंगा प्रमंडल के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है. पत्र के अनुसार, पटना के पश्चिमी बोरिंग कैनाल रोड निवासी रामसुमन उपाध्याय द्वारा डेस्क-बेंच आपूर्ति को लेकर उठाए गए तथ्यों की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है.

विद्यालयों में होगा भौतिक सत्यापन

डीईओ ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि अपने-अपने प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान हुई डेस्क-बेंच आपूर्ति का भौतिक सत्यापन कराएं.

रिपोर्ट में विद्यालय का नाम, आपूर्ति की गई डेस्क-बेंच की संख्या, संबंधित वित्तीय वर्ष, वर्तमान में उपलब्ध डेस्क-बेंच की संख्या तथा आपूर्ति करने वाली एजेंसी का नाम दर्ज करना होगा.

समय पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सत्यापन प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि जांच रिपोर्ट समय पर उच्चाधिकारियों को भेजी जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Minu gupta

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >