दरभंगा में आठ दिनों के बाद समाप्त हुई नगर निकाय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिहार में सफाई कर्मचारियों की आठ दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार के साथ सफल वार्ता के बाद अब शहर में सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटेगी।

Darbhanga Nagar Nigam: बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ और बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल आठवें दिन समाप्त हो गई है. पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ हुई सफल वार्ता के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है.

Darbhanga News: दरभंगा नगर निगम में दिखा हड़ताल का असर

दरभंगा नगर निगम में गुरुवार को आठवें दिन भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला. हालांकि आउटसोर्सिंग और कुछ स्थायी कर्मियों के माध्यम से आंशिक रूप से कचरा उठाया जा रहा था, लेकिन मुख्य सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही. सरकार और संघ के बीच बनी सहमति के बाद अब शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौटने की उम्मीद है.

आधिकारिक पत्र मिलने का इंतजार

बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मुन्ना राम ने स्पष्ट किया कि जब तक संघ की ओर से कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं होता, तब तक पूरी तरह हड़ताल समाप्त नहीं मानी जाएगी. मुख्यालय से पत्र प्राप्त होने के बाद सभी कर्मी आधिकारिक रूप से आंदोलन वापस लेंगे.

कांग्रेस और पार्षदों ने जताई खुशी

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और मंत्री के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त होने पर कांग्रेस ने इसे कर्मचारियों की एकजुटता की जीत बताया. जिलाध्यक्ष डॉ जमाल हसन और प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद डॉ मुन्ना खान ने धरनास्थल पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को लड्डू खिलाकर बधाई दी. डॉ मुन्ना खान ने बताया कि वार्ड 29 की पार्षद शबाना खानम अपनी मांगों के समर्थन में इस्तीफा देने वाली थीं, लेकिन मांगें स्वीकार होने पर खुशी का माहौल बन गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >