Darbhanga News: लोकसभा चुनाव में दैनिक भत्ता लेकर डयूटी से गायब रहने वाले कर्मियों का वेतन स्थगित

Darbhanga News:राशि जमा नहीं किए जाने तक संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. बीते लोकसभा चुनाव में मतदान कार्य में कई पीठासीन पदाधिकारी, पी एक, दो, तीन एवं माइक्रो आब्जर्वर के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों ने जिला निर्वाचन से दैनिक भत्ता के रूप में 15 लाख रुपया लिया, लेकिन काम पर नहीं आये. राशि जमा नहीं किए जाने तक संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों का वेतन भुगतान स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि ऐसे कर्मियों से राशि लौटाने का अनुरोध जिला निर्वाचन विभाग कर रहा है. राशि वापसी के लिए विभाग तीन बार नोटिस भी जारी कर चुका है. बावजूद संबंधित अधिकारी एवं कर्मी रुपये नहीं जमा कर रहे हैं. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रोशन ने संबंधित विभाग को इस बाबत पत्र लिखा है. कहा है कि निर्वाचन कार्य में उपस्थित नहीं होने के बाद भी अग्रिम के रूप में ली गई राशि जिला निर्वाचन नजारत को वापस नहीं की जा रही है. स्पष्ट रूप से यह वित्तीय गबन का मामला बनता है. कहा है कि अंतिम व तीसरा पत्र जारी किया जा रहा है. पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर ली गई अग्रिम राशि नकद जमा करना सुनिश्चित करें. अन्यथा की स्थिति में राशि वसूली के लिये संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों पर नीलाम पत्र वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि चुनाव कार्य के लिए दैनिक भत्ता लेकर मतदान कार्य में सहयोग नहीं करना, ली गई दैनिक भत्ता वापस नहीं करना, वित्तीय गबन का मामला बनता है. इसे लेकर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >