सकरी चीनी मिल के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सकरी चीनी मिल का दौरा कर मिल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मिल के क्षेत्र विस्तार, परिसर के रखरखाव और भविष्य की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इस निरीक्षण से मिल के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

Darbhanga News: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को सकरी चीनी मिल का स्थल निरीक्षण कर मिल परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के क्षेत्र विस्तार, परिसर के रखरखाव और भविष्य की आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र विस्तार से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए, ताकि मिल के संचालन और विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना समय पर उपलब्ध हो सके.

क्षेत्र विस्तार और रखरखाव पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि क्षेत्र विस्तार से जुड़े कार्यों में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर भवनों, उपलब्ध संसाधनों और अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया.

नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

डीएम ने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सकरी चीनी मिल परिसर के विकास एवं रखरखाव से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए.

निरीक्षण के दौरान एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, जिला ईख पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar ranjan

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >