बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस और अमृत भारत का बदलेगा रूट, कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

31 अगस्त से 4 सितंबर तक वाराणसी मंडल में रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव करेगा. बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और कुछ स्टेशनों पर उनका ठहराव नहीं होगा.

Railway News: वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान दरभंगा और जयनगर से चलने वाली तथा इन स्टेशनों पर आने वाली कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. कई ट्रेनों के निर्धारित ठहराव में भी बदलाव किया गया है.

बिहार संपर्क क्रांति का बदलेगा मार्ग

दरभंगा से 3 सितंबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन का सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग और उन्नाव स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.

इसी तरह दरभंगा से 3 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल भी छपरा, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, बनारस, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी. इसका सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं रहेगा.

जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भी प्रभावित

जयनगर से 2 और 3 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस भटनी, मऊ, वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते चलेगी.

इस बदलाव के कारण देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा और जरवल रोड स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा.

वहीं अमृतसर से 1 सितंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी. इसका जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया सदर में ठहराव नहीं रहेगा.

अमृत भारत एक्सप्रेस का भी बदलेगा मार्ग

खातीपुरा से 1 और 2 सितंबर को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, मऊ, भटनी, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का गोंडा और गोरखपुर में ठहराव नहीं होगा.

वहीं दरभंगा से 3 सितंबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस को वाराणसी मंडल में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा.

यात्रा से पहले ट्रेन का समय और मार्ग जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि प्रभावित अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच दोहरीकरण कार्य और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए ये बदलाव किये गये हैं.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: बहेड़ा के बंद घर में लाखों की चोरी, 20 भर सोने के आभूषण ले उड़े चोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >