Darbhanga News: अगले महीने तक विद्यार्थी परिषद कर लेगा विश्वविद्यालय इकाई का पुनर्गठन

Darbhanga News:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लनामिवि इकाई की बैठक मिश्रटोला स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लनामिवि इकाई की बैठक मिश्रटोला स्थित कार्यालय में गुरुवार को हुई. बैठक में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, छात्रसंघ चुनाव, सभी स्थानों पर इकाई गठन, शैक्षणिक सर्वेक्षण आदि विषयों पर चर्चा की गयी. प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय इकाई का पुनर्गठन एवं सभी जिलों में परिसर तथा नगर इकाई पुनर्गठन का कार्य अगले महीने तक पूर्ण कर लिया जाएगा. प्रांत शोध कार्य संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि विश्वविद्यालय के चारों जिले की सभी कालेज इकाई का गठन कर अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ें. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने कहा कि 10 मार्च को छात्रा संसद का आयोजन दिल्ली में होगा. इसमें बिहार सहित अन्य प्रांतों की छात्राओं से जुड़े विषय पर विमर्श होगा. अजीत चौधरी एवं अनुपम कुमार झा ने कहा कि अगले माह में शैक्षणिक सर्वेक्षण का कार्य होगा. इसके माध्यम से शैक्षणिक परिसर की समस्या एवं सुधार के उपाय निकाले जाएंगे. मौके पर हरिओम झा, राहुल सिंह, वागीश झा, कौशल कुमार, केशव माधव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >