Darbhanga News: घर में सोयी महिला के साथ दुष्कर्म, दो भाइयों पर पीड़िता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

Darbhanga News: बिरौल. थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में गांव के ही जमाल नद्दाफ व सत्तार नद्दाफ के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि 27 अगस्त की रात करीब 1.30 बजे वह अपने कमरे में अकेले सो रही थी तभी दरवाजा खुला पाकर दोनों आरोपित घर में घुस गये. जमाल नद्दाफ ने उसका मुंह दबा दिया और सत्तार ने दुष्कर्म किया. इसी दौरान महिला का पति घर लौटा. उसने इस घटना को देख विरोध किया. शोरगुल होने पर दोनों के पिता स्थानीय चौकीदार जलील नद्दाफ मौके पर पहुंचे. दोनों को भागने में मदद की. पीड़िता का कहना है कि चौकीदार ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसी कारण वह चुप रही, लेकिन बाद में ग्रामीण पंचों के सहयोग से उसने थाना में आवेदन दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >