रजौली दंगा मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में दंगा-फसाद फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

Darbhanga News: हायाघाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव में दो पक्षों के बीच हुए दंगा-फसाद और माहौल बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपितों को रविवार सुबह छापेमारी कर उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

दो सगे भाई गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रजौली निवासी पवन कुमार सहनी और राजकुमार सहनी के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई हैं और मामले में नामजद आरोपी थे.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, मामले के अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >