Rain Alert: बिहार के 5 जिलों में अगले तीन येलो अलर्ट जारी, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

Rain Alert: अगले एक से तीन घंटे के दौरान मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों के कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.

Rain Alert: अगले एक से तीन घंटे के दौरान मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों के कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.  

इन जिलों में अलर्ट जारी

तात्कालिक मौसम की चेतावनी के अनुसार  पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी जिले  के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका जातायी है. इस दौरान  मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी  संभावना है. जिसे देखते हुए आईएमडी  ने लोगों से सतर्क रहने की  अपील की है.

विभाग ने किया लोगों को सतर्क

आईएमडी ने मौसम में बदलाव को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वो सतर्क और सावधान रहें. इस दौरान खुले में नहीं रहने की सलाह दी है. ऊँचे पेड़ और बिजली के खम्बों से दूर रहने की अपील किया है. विभाग ने मौसम के सामान्य रहने तक सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग पटना ने मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 

Also Read: औरंगाबाद में सड़क हादसा में युवक की गयी जान, 5 महीना पहले हुयी थी शादी

इन ज़िलों में भी अलर्ट जारी

विभाग ने इसे पहले भी 9 बजकर 47 मिनट तक के लिए मौसम के बदलने के कारण दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कुछ भागों में अलर्ट जारी करते वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बतयी थी.

ये भी देखें : बक्सर में भीषण सड़क हादसा, 50 स्कूली बच्चें घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >