बेनीपुर. नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार कर्ण ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पदभार उन्हें सौंपा. ज्ञात हो कि बीडीओ प्रवीण कुमार का तबादला मधुबनी के खुटौना प्रखंड में किया गया है. राहुल कुमार कर्ण इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड एवं सकरा प्रखंड में सेवा दे चुके हैं. नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के लिए चुनौतियों का अंबार लगा हुआ है. खासकर विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जनप्रतिनिधियों और बिचौलिए के कॉकस से निपटना मुश्किल नहीं, तो कठिन जरूर होगा. साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
राहुल कुमार कर्ण ने संभाला बीडीओ का कार्यभार
राहुल कुमार कर्ण ने बेनीपुर के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके सामने विकास कार्यों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती है।

पदभार ग्रहण के बाद पत्रकार से बात करते नए बी डी ओ | Prabhat Khabar Network