दरभंगा.
जिले के दौरे पर आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय के निकट आंबेडकर स्थल पर जेपी आंदोलन सेनानी वीके पटवा की स्मृति में सामाजिक न्याय स्मारक का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनडीए को जनता पसंद कर रही है. बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करेगा. कहा कि मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार को जल्द ही अमेरिका भारत को सौंपेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत बहुत ही अच्छी रही. दोनों देश के मजबूत संबंध पर गहन चर्चा हुई. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही आज अमेरिका मुंबई आतंकी हमले के गुनहगार को भारत को सौंपने को राजी हो गया है.नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि वीके पटवा उनके आदर्श थे. रवि के पटवा एवं उनके अनुज कुमार आदर्श के कार्यों की स्मारक निर्माण को लेकर प्रशंसा की. मौके पर ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव गोपाल मोर, डॉ मृदुल कुमार शुक्ला, डॉ मनोज कुमार, अंजू पटवा, विजयश्री प्रसाद, आरके दत्ता, विजय कुमार पासवान, बलराम राम, महंत महेश दास, पिंटू खान, डॉ विद्यानाथ झा, हीरा गुप्ता, सपना भारती, शिव नारायण मिश्रा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
