Darbhanga News: बहादुरपुर. नवनियुक्त पदाधिकारियों को अच्छी तरीके से प्रशिक्षण लेने की जरूरत है. राज्य में बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों की नियुक्ति हुई है. ये बातें संयुक्त निदेशक शष्य संजय नाथ तिवारी ने बुधवार को नव नियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी व सहायक निदेशक को दूसरे दिन प्रशिक्षण के दौरान कही. उन्होंने कहा कि सभी समकक्ष पदाधिकारी व संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इनलोगों को सहयोग करने की जरूरत है, ताकि इनलोगों को काम करने में किसी प्रकार कठिनाई नहीं हो. अधिकारी इनलोगों को किसानों के यहां ले जाकर ग्राउंड लेवल पर प्रशिक्षण दें. उन्होंने नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी व सहायक निदेशक को उद्यानिकी फसलों एवं योजना, बीज विश्लेषण, यंत्रीकरण योजना, मिट्टी जांच, डीजल अनुदान, फसल क्षति, बीज वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पौध संरक्षण योजना, आत्मा परियोजना द्वारा संचालित प्रशिक्षण व भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर डीएओ डॉ सिद्धार्थ, उप परियोजना निदेशक आत्मा अंबा कुमारी, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ आकांक्षा, सहायक निदेशक उद्यान नीरज कुमार झा, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण शाहिद जमाल, सहायक निदेशक रसायन मिट्टी जांच प्रयोगशाला डॉ शिवेश कुमार, सहायक निदेशक बीज प्रयोगशाला अमित रंजन, सदर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी हरिमोहन मिश्र, सहायक निदेशक शष्य प्रक्षेत्र नगमा शादाब सहित सभी नवनियुक्त सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
