पुस्तकें हैं सबसे अच्छी मित्र, श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में रीडिंग डे सप्ताह का आगाज

बिरौल के श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 'रीड एंड ग्रो' रीडिंग डे सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नियमित पुस्तक पठन की आदत विकसित करना है।

Darbhanga News: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 'रीड एंड ग्रो (पढ़ो और बढ़ो)' रीडिंग डे सप्ताह का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नियमित पुस्तक पठन की आदत विकसित करने और ज्ञान के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का संदेश दिया गया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष गणेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं और नियमित अध्ययन सफलता की मजबूत नींव रखता है.

पीएन पाणिक्कर को दी गई श्रद्धांजलि

विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी, निदेशक ब्रजेश चौधरी, प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी एवं एचएम अचिंत्य घोष ने रीडिंग मूवमेंट के जनक पीएन पाणिक्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रीडिंग प्रतिज्ञा ली.

पुस्तकालय में 'पीएन पाणिक्कर कॉर्नर' का उद्घाटन

विद्यालय पुस्तकालय में 'पीएन पाणिक्कर कॉर्नर' की शुरुआत की गई, जहां प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों को रखा गया है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना है.

सप्ताहभर होंगी रचनात्मक गतिविधियां

विद्यालय समन्वयक राम रतन झा ने बताया कि पूरे सप्ताह कविता लेखन, चित्रकला, वाचन प्रतियोगिता, नशा-मुक्ति जागरूकता नाटक सहित कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समापन अवसर पर एचएम अचिंत्य घोष ने विद्यार्थियों से पुस्तक पठन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: बारिश नहीं, डीजल के सहारे हो रही धान की खेती; 25 हजार लागत पर सिर्फ 5 हजार तक बचत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shankar kumar saha

Published by: Purushottam Kumar

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >