Photo Akasa Air : दरभंगा एयरपोर्ट पर आकासा एयर को वाटर सैल्यूट, दिल्ली से पहुंचा पहला विमान

1 / 1
Photo Akasa Air : दरभंगा एयरपोर्ट पर आकासा एयर को वाटर सैल्यूट, दिल्ली से पहुंचा पहला विमान
फुल स्क्रीन में देखें

akasa

Photo Akasa Air : नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ दरभंगा के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखायी और सेवा का शुभारंभ किया.

Photo Akasa Air : दरभंगा. नई दिल्ली से दरभंगा के लिए आकासा एयर की उड़ान सेवा शुक्रवार को शुरु हो गयी. विमान का दरभंगा में भव्य स्वागत हुआ. दरभंगा एयरपोर्ट पर आकासा विमान को वाटर सैल्यूट दिया गया.

इससे पूर्व नई दिल्ली एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के साथ दरभंगा के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखायी और सेवा का शुभारंभ किया.

इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और अकासा एयर के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे.

इस अवसर पर संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘ हमें विश्वास है, इस नई उड़ान से मिथिला और बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर और सुगम होगा तथा प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को बल मिलेगा.’

Also Read: रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट पर भी मैथिली में उदघोषणा, दरभंगा के सांसद ने दी मंत्री को बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >